झांसी। सीपरी स्थित अब्दुल कलाम खेल मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पानीपत और जयपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें पानीपत ने जयपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल मुख्य अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता संदीप सरावगी ने की।
दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अयोध्या, बैतूल, झांसी विवेक अकादमी, डीबीए झांसी और गोरखपुर सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जयपुर और अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें जयपुर ने अयोध्या को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला बैतूल और पानीपत के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में पानीपत ने बैतूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पानीपत और जयपुर के बीच हुआ। मैच के दौरान पानीपत की टीम शुरुआत से ही जयपुर पर हावी रही। फाइनल में सीधे सेटों में पानीपत ने जयपुर की टीम को 25-18, 25-18 व 25-15 से पराजित किया। इस मौके पर सतीश कंचन, दीवान यादव, बद्री प्रसाद, राजकिशोर, पुष्पेंद्र परिहार, सौरभ निरंजन, अभिषेक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन निरंजन और आभार अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया।