फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ एमएलडी पानी दिया, महानगरवासियों तक नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माताटीला बांध से आई पानी की पाइप लाइन दुरुस्त होने के बाद साठ एमएलडी पानी छोड़ा गया, लेकिन बबीना पहुंचते - पहुंचते बृहस्पतिवार की सुबह के दस बज गए। पूरा पानी नहीं आने के कारण प्रेशर नहीं था। इस कारण झांसी में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे तक पानी आ सका, जिससे प्रमुख क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। केवल निचले इलाकों में ही पानी की आपूर्ति हुई। अब शुक्रवार से महानगर की जलापूर्ति सुचारु होगी।
विज्ञापन

माताटीला बांध से आई पानी की पाइप लाइन टूटने के बाद से चार दिन तक महानगर में पानी नहीं आया। हालांकि, बुधवार की रात को मरम्मत होने के बाद बांध से पानी छोड़ दिया गया था, लेकिन पानी को बबीना तक आने में बृहस्पतिवार को सुबह के दस बज गए। इस कारण महानगर में सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जलसंस्थान को उम्मीद थी कि पानी दोपहर तक सुचारु हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और रात तक पानी आ सका। माताटीला से बबीना फिल्टर प्लांट में सौ एमएलडी पानी की प्रतिदिन आपूर्ति होती है, लेकिन केवल साठ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति की गई। इसकी वजह एक साथ पूरी आपूर्ति संभव नहीं थी। रात नौ बजे तक पूरी क्षमता के साथ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई और पानी तेजी से महानगर की ओर आने लगा है। शुक्रवार से जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
बृहस्पतिवार को रात में महानगर के निचले क्षेत्र पुलिया नबंर नौ, नगरा, खातीबाबा, तालपुरा, मसीहागंज समेत आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति हुई। अब शुक्रवार की सुबह से नियमित आपूर्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माताटीला से साठ एमएलडी पानी छोड़ा गया था, जो सुबह दस बजे बबीना तक पहुंच सका था। देर रात तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी और शुक्रवार से सभी क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें