फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में कोविड मरीजों का इलाज शुरू, दूसरा आज से खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोविड मरीजों का अब निजी अस्पतालों में भी इलाज शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित हाईटेक अस्पताल में मंगलवार को पहला कोरोना मरीज भर्ती हुआ। डॉक्टरों ने मरीज की हालत के हिसाब से उपचार भी शुरू कर दिया है। वहीं, बुधवार से सीपरी बाजार स्थित जर्मनी अस्पताल में भी कोविड मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों के हित में अमर उजाला की तरफ से चलाए गए अभियान का बड़ा असर हुआ है। झांसी में कोरोना की दस्तक देने के पांच महीने बाद आखिरकार निजी अस्पतालों ने कोविड मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। 25 बेड के हाईटेक अस्पताल में पांच आईसीयू बेड भी हैं। आईसीयू के सभी बेड वेंटिलेटर से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कोविड के बेहद पांच गंभीर रोगियों को भी यहां पर भर्ती किया जा सकेगा। यह अस्पताल एल-2 स्तर का है। मंगलवार को इस हॉस्पिटल में कोविड का पहला मरीज भर्ती किया गया। मरीज का डॉक्टरों ने उपचार भी शुरू कर दिया है। वहीं, जर्मनी अस्पताल में भी बुधवार से कोविड मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा। बताया गया कि यहां पर 15 बेड के आईसीयू की भी सुविधा है। देर से ही सही लेकिन अब नर्सिंगहोमों का कोविड मरीजों के लिए आगे आना अच्छी पहल है। जल्द ही कुछ और अस्पताल भी इस दिशा में पहल कर सकते हैं। ऐसे में कोरोना के रोगियों को इलाज के लिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, भोपाल, इंदौर, लखनऊ और कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में सभी आईसीयू फुल
कोरोना मरीजों की लगातार तेजी से बढ़ती संख्या के चलते मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के सभी आईसीयू फुल चल रहे हैं। अस्पताल में पांच आईसीयू में 60 बेड हैं। इनमें अब मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बतची है। गंभीर रोगियों के लिए हाई फ्रिक्वेंसी वाला एक अलग वार्ड बनाया है, जो भी लगभग भर गया है। ऐसे में निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का उपचार शुरू होना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें