फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहाड़ी बुजुर्ग में को मिला पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। विकासखंड चिरगांव की ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह कल्लू पारीछा रहे। अध्यक्षता अतर सिंह दांगी ग्राम प्रधान ने की।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि पंचायत भवन किसी भी ग्राम पंचायत का हृदय होता है। इसके बन जाने से अब ग्रामीणों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एक ही स्थान से सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में एक व्यवस्थित पंचायत भवन हो, आज वह सपना साकार हुआ है। यह भवन ग्रामीण विकास और जन समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। समारोह का संचालन दिनेश पाराशर ने किया। इस मौके पर पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें