मऊरानीपुर। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें 75 प्रार्थना पत्र आए और इनमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो पाया। समाधान दिवस में चुरारी रोड निवासी जगदीश ने शिकायती पत्र देकर बताया कि चुरारी रोड स्थित सरकारी गूल एवं नालों की जमीन की भू-माफियाओं ने बिक्री कर दी है। इसके चलते क्षेत्र में पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है। वहीं, ग्राम बम्होरी निवासी सत्यप्रकाश ने भी शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, तहसीलदार ललित कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी कुलश्रेष्ठ गौरव सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद