फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीएसी जवानों ने दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार के साथ भी की मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के प्रेमनगर के राजगढ़ इलाके में मामूली विवाद के बाद पीएसी के जवानों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को भी पीटकर घायल कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। दुकानदार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीएसी जवानों ने की दुकानदार से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर के राजगढ़ इलाके में मामूली विवाद के बाद पीएसी के जवानों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को भी पीटकर घायल कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। दुकानदार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ के शांतिनगर निवासी शिवम यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी प्रिंटिंग प्रेस में कामकाज निपटा रहा था। पीएसी का एक जवान आया और अपने काम को पहले करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा करने से इन्कार करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। फोन कर उसने दस-बारह अन्य जवानों को बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस भी पहुंची। प्रेमनगर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें