फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में पति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के तिलयानी मोहल्ला में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मामूली बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।


तिलयानी निवासी महेश सोनी (53) जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। परिजनों के मुताबिक महेश को गंभीर शुगर थी। इस वजह से खान-पान में उनको परहेज करना होता था लेकिन, महेश इस पर कम ध्यान देते थे। पत्नी आशा परहेज करने के लिए उनको टोकती थी। रविवार सुबह महेश बाहर से खा-पीकर घर आ गए। यह बात जब पत्नी आशा ने सुनी तब उनके बीच विवाद हुआ। नाराज होकर महेश घर से ऑटो लेकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद जब लौटकर आए तो खुद परिजनों से बताया किया कि उन्होंने जहर निगल लिया। कुछ देर में मर जाएंगे। यह सुनकर परिजन घबरा उठे। उनको तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। महेश ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे एवं दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें