फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में एक साथ 50 मरीजों को मिल सकेगी आक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे अस्पताल में एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। इस प्लांट के लगने से अस्पताल में भर्ती 50 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकती है। बृहस्पतिवार को प्लांट का शुभारंभ हो गया। इस सुविधा का मंडल में कार्यरत 22 हजार अधिकारी, कर्मचारियों व उनके परिजनों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

रेल मंडल में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों की सुविधा के लिए चिकित्सालय की स्थापना साल 1961 में हुई थी। उस समय अस्पताल में 100 बेड थे। साल 1997 में अपग्रेड होकर 205 बेड हो गए। साथ ही वैगन मरम्मत कारखाना, रानी लक्ष्मीबाई नगर, ग्वालियर, सिथौली, उरई, जूही, महोबा, ललितपुर व बांदा में हेल्थ यूनिट खुली हैं। दूसरी लहर के दौरान मरीजों को अस्पताल में आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को दूर करने के लिए चिकित्सालय में बोलग्रींस द्वारा वित्त पोषित एवं अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। इस काम को पुणे की कंपनी ने पूरा किया है। इस प्लांट से प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न की जा सकती है। प्लांट से अलग- अलग वार्डों के 50 बेड तक ऑक्सीजन लाइन डाली गई है।
प्लांट के उद्घाटन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अमित सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र प्रसाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश चंद्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र सिंह यादव, डॉ. आभा जैन, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में यह हैं सुविधाएं
----------------------
- अस्पताल की 205 बेड की क्षमता है।
- चिकित्सालय में 16 डॉक्टर उपलब्ध हैं।
- आकस्मिक विभाग में चार बेड उपलब्ध हैं।
- आईसीयू में आठ बेड हैं। इनमें छह बेड कार्डिक केयर व दो बेड पोस्ट ऑपरेटिव केयर के लिए हैं।
- ऑपरेशन थियेटर में दो मेजर व दो माइनर ओटी उपलब्ध हैं।
- अस्पताल में मंडल के 22736 कर्मचारी व उनके परिजनों को चिकित्सा का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें