फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से तीन लाख लोगों को खतरा, नहीं लग पाई पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ओमिक्रॉन के डर के बीच झांसी के तीन लाख लोगों को महामारी का खतरा बना हुआ है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है। लक्ष्य के सापेक्ष भी एक तिहाई लोग ही टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 साल से अधिक आयु के 14.80 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी है। अब तक झांसी में 11.82 लाख लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि, साढ़े छह लाख को दूसरी डोज लगी है। कुछ विशेषज्ञों ने दावा कि है कि ओमिक्रॉन कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। इसके मद्देनजर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं लेकिन झांसी में तीन लाख लोगों को महामारी का खतरा बना हुआ है। क्योंकि, इन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। शासन स्तर से झांसी में 52 हजार डोज रोजाना लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि, टीकाकरण केंद्रों पर 17 हजार लोग ही रोज वैक्सीन लगवाने के लिए जा रहे हैं।
टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाए है। ऐसे में जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो गलती कर रहे हैं। अभी भी मौका है। समय से दोनों डोज लगवाकर खुद को महामारी से सुरक्षित कर लें। - डॉ. रविशंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें