फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर से वृद्ध महिला लापता, तलाशते रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर से बुधवार रात एक वृद्ध महिला लापता हो गई। जीआरपी को परिजनों ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार रात ट्रेन से फैजाबाद के मिल्खीपुर थाना क्षेत्र के गांव कलेंडर निवासी लाल बाबू की पत्नी अपने जीजा राजेश व मां कुन्ना देवी (60) के साथ झांसी आए थे। यहां से उनको मऊरानीपुर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार घर जाना था। रात में कोई ट्रेन न होने के कारण वह सब रेलवे परिसर में सो गए। इसी बीच उनकी मां लापता हो गईं। बृहस्पतिवार को वह दिन भर आसपास क्षेत्रों में महिला की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सीसीटीवी फुटेज में महिला चित्रा चौराहे की तरफ जाती दिखाई दे रही है। जीआरपी को लाल बाबू ने बताया कि उनकी मां का इलाज चल रहा है। वह इलाज कराने झांसी आए थे। ठहरने के लिए अपने रिश्तेदार के पास मऊरानीपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दिखा भरत
नवाबाद थाना क्षेत्र के कमल रेजिडेंसी नारायण बाग रोड निवासी अशोक कुशवाहा का 15 वर्षीय बेटा भरत कुशवाहा (मोंटू) बुधवार को स्कूल से लापता हो गया था। परिजनों ने स्टेशन पर आरपीएफ कंट्रोल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में भरत स्टेशन के प्रवेश द्वार से अंदर दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बाद वह नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें