फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमतों में फिर उछाल, पेट्रोल 102 और डीजल 94 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तेल की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। शनिवार को झांसी में पेट्रोल की कीमत 102 और डीजल के रेट 94 रुपये के पार पहुंच गए हैं। अक्तूबर में 16 दिनों में तीन रुपये पेट्रोल और चार रुपये डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। इससे आम जनता परेशान हो गई है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे का उछाल आया और ये 102.11 रुपये पहुंच गया। वहीं, डीजल के मूल्य में 35 पैसे का इजाफा हुआ और ये 94.26 रुपये हो गया। आंकड़ों पर गौर करें तो एक अक्तूबर को झांसी में पेट्रोल 99 रुपये के आसपास था। वहीं, डीजल लगभग 90 रुपये में बिक रहा था। ऐसे में पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में तीन और डीजल के मूल्य में लगभग चार रुपये का इजाफा हुआ है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि आगे के दिनों में इसके दामों में और इजाफा संभव है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

10 दिनों में यूं बढ़े दाम
दिन पेट्रोल डीजल
7 अक्तूबर 100.11 92.00
8 अक्तूबर 100.41 92.36
9 अक्तूबर 101.01 92.99
10 अक्तूबर 101.31 93.36
11 अक्तूबर 101.09 93.24
12 अक्तूबर 101.09 93.24
13 अक्तूबर 101.09 93.24
14 अक्तूबर 101.39 93.24
15 अक्तूबर 101.77 93.91
16 अक्तूबर 102.11 94.26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें