फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लाने के लिए अफसरों की भागदौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश का खजाना बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग ने विशेष जीएसटी जागरूकता अभियान चलाकर 25 लाख नए व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लक्ष्य दिया है। अभियान के तहत झांसी जोन के अलग- अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। बुधवार को प्रेमनगर व रक्सा में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

अभी प्रदेश में 16.61 लाख पंजीकृत व्यापारी हैं। 40 लाख से अधिक का वार्षिक टर्नओवर का कारोबार करने वाले व्यापारियों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने इस बार 25 लाख नए व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए अलग- अलग जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को प्रेमनगर व रक्सा में शिविर लगाकर अधिकारियों ने व्यापारियों को पंजीयन कराने के फायदे गिनाए। सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
वाणिज्य कर झांसी जोन के अंतर्गत बुंदेलखंड के सातों जिले आते हैं। इनमें झांसी के अलावा जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट शामिल हैं। अभी जोन में 59233 जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी हैं। इनमें झांसी जिले के 11595, ललितपुर के 3440 व जालौन के 6214 पंजीकृत व्यापारी शामिल हैं।
विज्ञापन

- झांसी जोन में पंजीयन बढ़ाने के लिए अलग- अलग स्थानों पर शिविर लगाने का काम शुरू हो गया है। शिविर में कारोबारियों को पंजीयन लेने के लाभों के बारे में बताया जा रहा है।
भानु प्रकाश, जोनल आयुक्त।
जीएसटी में पंजीयन लेने के लाभ
----------------------------
- बिना प्रीमियम दस लाख के व्यापारी दुर्घटना बीमा का लाभ।
- पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक।
- व्यापारिक उन्नति की संभावनाओं का प्रथम सोपान।
- समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन।
- सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं।
- देश के किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की निर्बाध सुविधा।
- 1.5 करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना।
- शून्य खरीद- बिक्री से संबंधित रिटर्न एसएमएस के माध्यम से दाखिल करने की सुविधा।
- पांच करोड़ रुपये तक की वार्षिक कारोबार सीमा तक के व्यापारियों के लिए तिमाही रिटर्न।
पिछले साल जोड़े गए थे एक हजार व्यापारी
साल 2020 में बुंदेलखंड में 50 हजार से अधिक नए व्यापारियों को पंजीयन में लाने का लक्ष्य दिया गया था। इस दौरान 1077 नए व्यापारी जोड़े गए थे। इनमें भी जो व्यापारी पंजीयन नहीं ले रहे थे, उनको नोटिस भेजकर पंजीयन लेने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें