फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः इंजन से टकराई लोहे की जाली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिया नंबर नौ के निकट डाउन ट्रैक पर बुधवार को तिरुनेलवेली माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के इंजन से एक लोहे की जाली टकरा गई। इस कारण ट्रेन 25 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 1.39 बजे 06787 तिरुनेलवेली माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस पुलिया नंबर नौ से झांसी स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी मजार के निकट पटरी पर पड़ी एक फेंसिंग लोहे की जाली इंजन नंबर एसआर 04738 से टकरा गई। चालक ने जाली टकराने से पहले ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन अंतिम वक्त तक जाली टकराती हुई इंजन में घुस गई। जाली के टुकड़े पीछे के दो कोचों में भी जाकर फंस गए। ट्रेन रोकने के बाद चालक व सह चालक ने जाली के फंसे टुकड़ों को इंजन व पीछे के कोचों से हटाया। इस घटना के कारण 25 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। सूचना पर आरपीएफ व संबंधित विभाग के सुपरवाइजर मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ पटरी पर जाली फेंकने वाले की आसपास क्षेत्र में तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना के कारण 01077 झेलम एक्सप्रेस, 06093 चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस व 02137 पंजाब मेल लेट हो गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि उक्त घटना में मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें