फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की लीग कम नाक आउट प्रतियोगिताएं कराने की रूपरेखा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में जल्द ही लीग कम नाक आउट क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। पहली बार हुई बैठक में प्रतियोगिताओं के सभी नियमों की भी जानकारी दी गई। जल्द मैच कराए जाने की रूपरेखा भी तैयार की गई। एसोसिएशन के सचिव अरविंद कपूर ने बताया कि क्लबों व खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया आगामी सीजन में शुरू होगी। इसके बाद ही आगामी मैच शुरू कराए जाएंगे। मैच शुरू कराने से पहले पूरी रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों की सूची तैयार होगी। मैच से पहले सारी सूचनाएं भी खिलाड़ियों तक पहुंचाई जाएंगी, ताकि उनको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में पंजीकरण व नियमों की जानकारी भी दी गई। सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि कोरोना को देखते हुए यूपीसीए द्वारा जेडीसीए को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि बीसीसीआई द्वारा बनाए गए मानकों के संबंध में जिलाधिकारी से भेंट किया जाएगा, ताकि प्रशासन का पूरा सहयोग मिल सके। कोषाध्यक्ष व ग्रुप कैप्टन मनोज श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं दिए जाने के लिए खिलाड़ियों को बढ़ावा देेने के लिए प्रायोजकों को आगे आने को कहा। इस मौके पर उपाध्यक्ष बकुल वर्मा, संयुक्त सचिव निखिल मिश्रा, सह सचिव रविशंकर चौबे, जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें