फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में डेंगू की दस्तक!

विज्ञापन
डेंगू - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। जिले में डेंगू की दस्तक हो गई है। नगर निगम के एक अधिकारी की पत्नी को डेंगू होने पर नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, मलेरिया विभाग का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही डेंगू माना जाता है।
विज्ञापन

नगर निगम के एक अधिकारी की पत्नी को आवास विकास के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच कराने पर उनकी प्लेटलेट्स कम आईं। इससे नगर निगम में डेंगू होने की चर्चा बनी रही। बाद में परिजन उन्हें रेफर कराकर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने जिले में डेंगू की दस्तक से इंकार किया है। उनका कहना है कि अभी तक मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डेंगू पॉजिटिव की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अगर किसी की रैपिड किट से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो वो मान्य नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें