फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पते की नहीं जरूरत... 10 अंकों का डिजिपिन सीधे पहुंचाएगा डाक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिट्ठी-कूरियर समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को सही पते पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने अत्याधुनिक डिजिपिन (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) सुविधा शुरू की है। इस नंबर को जनरेट कर चस्पा करने के बाद डाक सीधे उसी पते पर पहुंचेगी। इसके लिए डाक पर कोई नाम अथवा पते की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


डाक विभाग अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए नित्य नई और आधुनिक सेवाओं को ला रहा है। पूरे सिस्टम को बैंकिंग की तर्ज पर विकसित किए जाने के साथ ही चिट्ठी और कूरियर भेजने के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। पिनकोड के जरिये भेजे जाने वाली डाक को अब और अपडेट करते हुए इसे लाइव लोकेशन के आधार पर डिजिपिन के रूप में विकसित किया गया है। घर हो या दफ्तर 10 अंकों के इस कोड के आधार पर लाइव लोकेशन पर भेजा जा सकेगा। इस कोड में ग्राहक को किसी पते की जरूरत नहीं होगी।

........
क्या है डिजिपिन


- यह पिन इतना सटीक होता है कि बिल्कुल लाइव लोकेशन की तरह कार्य करता है। यह आपकी लोकेशन के आधार पर डिजिटल पिन कोड तैयार करता है। यह कोड एक 4 मीटर × 4 मीटर ग्रिड में किसी भी स्थान को दर्शाता है चाहे वह घर हो, दफ्तर हो या कोई संस्था। इसका उपयोग डाक भेजने के अलावा आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को बुलाने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


......
ऐसे जनरेट करें डिजिपिन
- डिजिपिन तैयार करने के लिए आपको https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home पर लोकेशन देना होगा। इसके बाद आपके स्थान के आधार पर 10 अंकों को एक कोड तैयार होगा, जो कि डिजिपिन होगा। संबंधित सेवाओं के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

......

डिजिपिन से समस्याएं होंगी दूर
- पिन कोड के आधार पर ग्राहकों के मकानों तक पहुंचने में कई बार सही पता न होने पर डाकियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डाक भी कई बार गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती और उन्हें वापस करना पड़ता है। ये सारी समस्याएं डिजिपिन से दूर होंगी। पता गलत होने पर भी डिजिपिन से डाक सही जगह पर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही इसमें डाकिए की भी मनमानी पर रोक लगेगी।

......
- चिट्ठी अथवा कूरियर भेजने के लिए डाक विभाग ने डिजिपिन की सेवा शुरू की है। 10 अंकों के इस कोड को विभागीय साइट पर जाकर जनरेट किया जा सकता है। इस कोड के जरिये भेजी गई डाक सीधे लाइव लोकेशन पर पहुंचेगी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहती।
विज्ञापन


- वरुण मिश्रा, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें