फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में मां-बेटे की रहस्यमयी मौत, कमरे से आने लगी थी बदबू; 5 साल से रहते थे यहां पर कोई न जानता इनके नाम

Sun, 22 Oct 2023 01:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मोहल्ले वालों का कहना है कि मां-बेटे करीब पांच साल से यहां रहते थे, लेकिन वह दोनों मोहल्ले में किसी से बात नहीं करते थे। हमेशा घर के अंदर ही रहते थे। उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है।
 
विज्ञापन
मृतका का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पुरानी तहसील के पीछे स्थित मोहल्ले के मकान में बुजुर्ग मां और बेटे की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह घर से बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शव करीब तीन से चार दिन पुराने बताये जा रहे हैं। कमरे के अंदर मां की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी, जबकि बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। 

विज्ञापन


मोहल्ले वालों का कहना है कि मां-बेटे करीब पांच साल से यहां रहते थे, लेकिन वह दोनों मोहल्ले में किसी से बात नहीं करते थे। हमेशा घर के अंदर ही रहते थे। उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। नवाबाद इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक, मां हेमलता (70) और उनका बेटा रवि (45)दोनों ही यहां अकेले रहते थे। तीन-चार दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत कैसे हुई यह बात साफ नहीं हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको बुजुर्ग महिला का नाम भी नहीं पता था। पुलिस ने बिजली के मीटर से किसी तरह बुजुर्ग महिला का नाम का पता लगवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें