झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा की हत्या कर दी गई। बुधवार की शाम तकरीबन पांच बजे हंसारी निवासी गोलू का अपनी पत्नी अंकिता से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा इंदल अहिरवार पति-पत्नी के बीच सुलह कराने पहुंच गए। इस पर गुस्से में गोलू ने इंदल को धक्का दे दिया, जिससे वह चबूतरे से नीचे गिर गया।
आरोप है कि इसके बाद गोलू व उसके भाई राहुल ने इंदल के ऊपर गैस सिलिंडर पटक दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।