झांसी। पूर्वांचल के शातिर अपराधी प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी को
बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर से कड़ी सुरक्षा - व्यवस्था के बीच झांसी जेल
में शिफ्ट किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। साथ ही जेल की
सुरक्षा - व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
पूर्वांचल का माफिया सरगना
मुन्ना बजरंगी गाजीपुर विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में
मिर्जापुर जिला कारागार में बंद था। 10 अप्रैल 2013 को प्रशासनिक आधार पर
उसे जिला कारागार सुल्तानपुर में शिफ्ट किया गया था। लेकिन, जिला पंचायत
चुनाव की संवेदनशीलता को लेकर शासन के आदेश पर माफिया मुन्ना बजरंगी को
बृहस्पतिवार को झांसी जेल शिफ्ट किया गया।
उसे बज्र वाहन से सुल्तानपुर से
शाम को झांसी लाया गया। जेल प्रशासन के अनुसार मुन्ना बजरंगी को शासन के
आदेश पर सुल्तानपुर से झांसी जेल शिफ्ट किया गया है।