फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारों से गुलजार रहे बाजार

Fri, 25 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को महानगर के बाजारों में खासी चहल-पहल रही। मस्जिदों में हुए धार्मिक आयोजनों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर ईदगाह में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन



महानगर के मुख्य बाजारों बिसाती बाजार, मानिक चौक, सुभाष गंज, सीपरी, नरिया बाजार सहित विभिन्न बाजारों में बकरीद पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं व बच्चों द्वारा सुबह से ही खरीददारी शुरू कर दी गई। इस दौरान चूड़ियों, रेडीमेड वस्त्रों, मेहंदी व ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। पर्व को लेकर बच्चे में खासा उत्साह देखने को मिला। देर रात तक लोग सेवईयों आदि की खरीददारी करते रहे। 



मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी पेश इमाम ईदगाह ने बताया कि शहर ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज शुक्रवार (आज) को प्रात: 8:30 बजे अदा की जाएगी। वहीं, प्रेमनगर ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज प्रात: नौ बजे होगी। वहीं, शिया मस्जिद (ईदगाह) नई बस्ती में ईद-उल-अजहा की नमाज सैयद शाने हैदर जैदी प्रात: 9:30 बजे अदा कराएंगे।
विज्ञापन



23 हजार में बिका सबसे महंगा बकरा
झांसी। करीब महीने भर पहले से शुरू हुई कुर्बानी के लिए बकरों की खरीददारी बृहस्पतिवार को चरम पर रही। वहीं, सागर गेट बाहर बकरा मंडी में सबसे अधिक कीमत 23 हजार रुपये में एक बकरा बेचा गया।
ईद-उल-अजहा पर्व पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बकरों की खरीददारी देर शाम तक होती रही। राजस्थान, मध्य प्रदेश के  अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आए बकरा व्यापारी इस दौरान खासे व्यस्त नजर आए। सागर गेट स्थित बकरा मंडी पर गढ़िया फाटक निवासी मोहम्मद अज्जी के बकरे को शहर में सबसे अधिक कीमत 23 हजार में खरीदा गया। मध्य प्रदेश के धौर्रा से आए बकरा विक्रेता विकास ने बताया कि पिछली बार की ही तरह इस बार भी बकरों की बिक्री सामान्य रही। उन्होंने बताया कि एक बकरे की कीमत तीन हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक लगाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें