फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों की जगह गुलजार हुई मोहल्ला पाठशाला

विज्ञापन
मदरसा इस्लामियां जामा मस्जिद में चलरही मोहल्ला पाठशाला-।
विज्ञापन
झांसी। कोविड-19 के चलते शैक्षिक संस्थान पिछले दस माह से बंद चल रहे। मदरसों में भी पढ़ाई ठप है। ऐसे में अल्पसंख्यक विभाग ने नई पहल करते हुए मोहल्ला पाठशाला की शुरूआत की है। इनके जरिए मोहल्ले में ही बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। कक्षाएं नियमित चलाने के लिए यहां बाकायदा शिक्षक भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड महामारी की वजह से बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों करीब पूरी तरह ठप पड़ी रही। कई विद्यालयों ने ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं आरंभ की। इसी तर्ज पर मदरसा विद्यालयों में भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई आरंभ हुई। लेकिन बड़ी संख्या में छात्र इससे अछूते रहे। खास तौर से तहतानिया (कक्षा एक से पांच) एवं फौकानिया (कक्षा छह से आठ) के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। इन सबको देखते हुए मदरसा संचालकों ने वैकल्पिक माध्यम तैयार करने के सुझाव दिए। इसके बाद अध्यापकों की मदद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने मोहल्ला पाठशाला की योजना बनाई। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मुताबिक सबसे पहले उन इलाकों को चिह्नित किया गया जहां छात्रों की संख्या अधिक थीं। उसके बाद यहां कक्षाएं आरंभ करने की योजना बनाई। इन सभी जगहों पर मदरसा शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। अब रोजना यहां मोहल्ला पाठशाला लग रही है। इसमें न सिर्फ मदरसे में पंजीकृत छात्र आ रहे बल्कि दूसरे बच्चे भी आकर पढ़ाई कर रहे। इस समय मदरसा इस्लामियां औरियंटल कॉलेज, छनियापुर, इस्लामियां जामा मस्जिद सराय आदि की ओर से बाहर अली गोल खिड़की, बाहर दतिया गेट, सराय आदि स्थानों पर मोहल्ला पाठशाला नियमित चल रही है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मुताबिक बच्चे इसको लेकर उत्साह दिखा रहे हैं। सफल होने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें