फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं, कुछ को मामूली सिरदर्द, बुखार, डॉक्टर बोले- ये आम बात है

Tue, 19 Jan 2021 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के कोई भी गंभीर साइड इफेक्ट अब तक सामने नहीं आए हैं। कुछ को मामूली सिरदर्द और बुखार जरूर है मगर अब सब सामान्य है। डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी तरह की वैक्सीन लगाने के बाद इस तरह की हल्की समस्याएं होना आम बात है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन


कोरोना की वैक्सीन के पहले चरण के पहले दिन झांसी में 372 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में स्वास्थ्य कर्मचारी कुसमा वर्मा को टीका लगने के बाद थोड़े देर के लिए चक्कर आ गया। सिर में दर्द और आंखों में जलन शुरू हो गई। स्टाफ ने उन्हें एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) वार्ड में पहुंचाया। कुछ कर्मचारियों ने भी सिर में भारीपन की शिकायत की पर बाद में सभी सामान्य हो गए। ऐसे में महज एक ही मामला एईएफआई में दर्ज किया गया।

बातचीत में वैक्सीन लगवाने वाले डॉक्टरों ने बताया कि टीकाकरण को कोई भी साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। चूंकि, किसी भी तरह की वैक्सीन लगाने के बाद बुखार और हल्का सिरदर्द होना आम है। ऐसे में कुछ लोगों में यह मामूली समस्याएं जरूरी सामने आईं। हालांकि, अब सब स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


ये बोले डॉक्टर
हेपेटाइटिस, टिटनेस, निमोनिया समेत कई वैक्सीन लगाने के बाद हल्का बुखार, दर्द हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने खुद सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई। पूरी तरह स्वस्थ हूं। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।

कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के 48 बाद भी मुझे किसी तरह की शारीरिक समस्या नहीं हुई है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। सभी लाभार्थियों को आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। - डॉ. अंशुल जैन, मेडिकल कॉलेज।

देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का पहले ही दिन हिस्सा बनने पर बहुत खुशी हुई है। वैक्सीन लगाने के बाद पहले की तरह ही स्वस्थ हूं और अपना काम भी वैसे ही कर रहा हूं। - डॉ. विमल आर्या, मेडिकल कॉलेज।

वैक्सीन की शुरूआत के बाद भ्रांतियों और अफवाहों पर पूरी तरह विराम लग गया है। मैंने भी वैक्सीन लगवाई और कोई समस्या नहीं हुई। कोरोना खत्म नहीं हुआ, सिर्फ टीका ही महामारी से बचा सकता है। - डॉ. पारस गुप्ता, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें