फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदी मां, एक की मौत

Fri, 11 Feb 2022 02:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में एक महिला पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूद गई। बच्ची के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। मामले में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुएं के आसापास जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के बार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब आसपास के लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो दोनों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची कुएं में पाइप के साथ लटकी हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेमरा डॉग गांव निवासी मुकेश बसोर की 34 वर्षीय पत्नी शशि अपनी पांच वर्षीय बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। बेटी की रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी को बाहर निकाला। इस मामले में महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें