फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार से अधिक आवेदनों को लेखपालों की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली पर्व के दौरान तहसील के अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर थे, इसके चलते तहसील में आय, जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र के तकरीबन एक हजार से अधिक आवेदन लंबित पड़े हैं। लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगने के कारण आवेदक तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इसके तहत आवेदन के बाद लेखपाल द्वारा सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद ही आवेदकों को प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, लेकिन वर्तमान में सदर तहसील में 250 निवास प्रमाण पत्र, 450 जाति प्रमाण पत्र एवं 350 आय प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित पड़े हैं। लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगने के कारण पत्र नहीं बन सके हैं।
तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि सात दिन के भीतर ही आवेदनों के निस्तारण की तिथि तय है। सात दिन के भीतर सभी आवेदनों पर रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
किराए के भवनों में संचालित कर रहे कार्यालय
सदर तहसील में कार्यरत अधिकांश लेखपाल तहसील में यदा-कदा ही आते हैं। कार्य करने के लिए इन्होंने शिवाजी नगर में किराए के भवनों को कार्यालय में तब्दील कर लिया है। लेखपालों से मिलने के लिए आवेदकों तहसील की जगह निजी भवनों में जाकर मुलाकात करना पड़ती है। वहीं अधिकतर लेखपालों ने प्राइवेट कर्मचारियों को नियुक्त किया हुआ है, जो आवेदनों की जांच कर लेखपालों को स्थिति से अवगत कराते हैं। उनके बताने पर ही लेखपाल द्वारा आवेदनों पर रिपोर्ट लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें