फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कई रूटों पर 50 से अधिक धड़ल्ले से दौड़ रही हैं कंडम निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के बस अड्डे पर कुल 400 निजी बसें हैं। इनमें 300 निजी बसों का संचालन झांसी से कई रूटों पर किया जाता है। इन बसों में 60 से 70 ऐसी बसें हैं। जो कंडम हो चुकी हैं। इसके बाद भी परिवहन निगम इन बसों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते बस संचालक इन बसों का धड़ल्ले से संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी बस अड्डे में कुल 400 निजी बसें हैं। इनमें प्रतिदिन 300 निजी बसों का झांसी से दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, ललितपुर, सागर, भांडेर, लहर, समथर, गरौठा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, मऊरानीपुर और गुरसराय आदि रूटों पर संचालन किया जाता है। इन बसों में 60 से 70 ऐसी बसें हैं, जो मोटर नियम के अनुसार कंडम हो चुकी हैं। जिनकी समय सीमा पूरा भी हो चुकी है। इसके बाद भी निजी बस संचालक इन बसों में मानक से ज्यादा सवारी भरकर ले जाते हैं।
कई अप्रशिक्षित ड्राइवर भी चला रहे बस
झांसी। सूत्रों के अनुसार इन बसों के कई ड्राइवर ऐसे हैं। जिन्होंने कहीं प्रशिक्षण भी नहीं लिया। इसके बाद भी बसें चला रहे हैं। इन ड्राइवरों के खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की भी 14 बसें हो चुकी हैं कंडम
झांसी। रोडवेज की भी 14 कंडम बसों का ग्रामीण रूटों मोंठ, कोंच, उरई और ललितपुर के मार्गों पर किया जाता है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं।
समय - समय पर इन कंडम बसों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। साथ ही इन बस संचालकों को समय से फिटनेस कराने के लिए नोटिस भी भेजा जाता है। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें