फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने सदन में उठाए झांसी के विकास के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने झांसी के विकास के मुद्दों को उठाया। इसमें स्वास्थ्य, पर्यटन, नहर, पार्किंग के सवाल शामिल रहे। संबंधित विभाग के मंत्रियों ने उनका जवाब भी दिया।
विज्ञापन

गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ने गुरसराय मुख्य नहर के निर्माण लाइनिंग में लापरवाही बरतने की बात कही। बोले कि इससे नहर का पानी उल्टा जा रहा है। इससे किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सदर विधायक रवि शर्मा ने झांसी के विभिन्न एतिहासिक प्रवेश द्वार के संरक्षण, मल्टीलेवल पार्किंग, मेडिकल कॉलेज के 500 बेड, आरोग्य निधि, झलकारी बाई पुरातात्विक संग्रहालय की स्थापना को लेकर सवाल पूछा। जवाब दिया गया कि दतिया, उनाव, ओरछा, बड़ागांव, लक्ष्मीगेट, सागर, भंडेरी और झरना गेट के संरक्षण के कार्य के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं, नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम के पास पशु अस्पताल की जगह मल्टीलेवल कार पार्किंग बननी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 500 बेड अस्पताल के लिए पुनरीक्षित बजट की कार्रवाई चल रही है। संस्कृति मंत्री ने जवाब में कहा कि वीरांगना झलकाई बाई से संबंधित पुरातात्विक सामग्री उपलब्ध होने पर संग्रहालय की स्थापना पर विचार होगा। साथ ही मढ़िया महादेव मंदिर, मोंठ किले का विकास, मऊरानीपुर में बगियाघाट धाम में हनुमान मंदिर का पर्यटन विकास, बरुआसागर स्थित सर्वाश्रम झरने का विकास आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें