फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने सिगनल पर कपड़ा बांधकर रोकी पुष्पक एक्सप्रेस, की लूटपाट

Wed, 25 Aug 2021 06:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घटना के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। महिला ने भोपाल पहुंचकर मामले की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिगनल पर रोकने के बाद बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। ट्रेन रोकने के लिए बदमाशों ने सिगनल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांध दिया था। बदमाशों ने खिड़की से हाथ डालकर यात्रियों का कीमती सामान उठाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


इस बीच बदमाश एस 9 कोच की 12 नंबर बर्थ पर सवार महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका छीन ले गए। यात्रियों में हो हल्ला होने पर बदमाश मौके से भाग गए। घटना के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। महिला ने भोपाल पहुंचकर मामले की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें