फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी पर भूसा व चारे का है लाखों बकाया

Sun, 17 Jan 2016 01:06 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। ग्राम शाहजहांपुर की शिखर डेयरी पर गांव के लोगों का घास व भूसे का लाखों रुपये बकाया है। शनिवार को एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि 19 जुलाई 2015 को डेयरी के सदस्यों ने थानाध्यक्ष को भी पत्र देकर दुग्ध डेयरी के संचालकों पर प्रत्येक माह लाभांश न देने व खरीदे गए चारे व भूसे की राशि का भुगतान न करने की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी संचालकों ने गांव में तीन सौ महिला सदस्यों को 1500-1500 रुपये लेकर सदस्य बनाया था।

आश्वासन दिया था कि डेयरी में 300 गाय पाली जाएंगी। प्रत्येक सदस्य को 1500 रुपये के बदले 1 जनवरी 2015 से हर माह 1740 रुपये मिलना शुरूहो जाएगा, लेकिन किसी भी सदस्य के खाते में पैसा नहीं आया।
विज्ञापन


तत्कालीन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम ने चारा देने वाले किसानों, डेयरी के सदस्यों एवं कंपनी के संचालक मंडल के साथ बैठकर मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया था। कंपनी के प्रबंध तंत्र ने एक माह के अंदर सभी के भुगतान देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में किसी का भुगतान नहीं किया गया।  
 
किसानों ने बताया कि उनसे कंपनी द्वारा पांच रुपये किलो भूसा, दो रुपये किलो बरसींम घास तथा पौने दो रुपये किलो मक्का का हरा चारा लेने का अनुबंध किया गया था। चारा व अन्य सामग्री लेने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं दिया गया।   
विज्ञापन


किसानों की सूची जिनका चारे व भूसे का बकाया है
1  राजेन्द्र राहुल - तीन लाख पचास हजार
2- नीरज कुमार-  93 हजार
3- चतुर सिंह - 80 हजार।
4- सुनील कुमार- 65 हजार।
5- संतराम - 72 हजार।
6- रामचरण- 38 हजार।
7- चन्द्रशेखर - 80 हजार।
8- मुकेश- 25 हजार ।
9- रामसिंह- 2 हजार
10- भगवत प्रसाद - 2 हजार
11- अवधेश राजपूत- 47 हजार

उन मजदूरों की सूची जिन्हें मजदूरी का पैसा लेना है-
1- सत्येंद्र कुमार झा- 3200
2- कुंवर सिंह - चार माह का 22000
3- रामपाल - दो माह चार दिन का 15000
4- बुद्घ प्रकाश - 1500
5- आनंद कुमार - 28000
6- दयासागर - 11000
7- संतोष - 7500
8-मंशाराम - 12000
9- हरीराम अहिरवार- 400

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें