फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में सीबीएसई परीक्षा कराने में छात्र, परिजन दोनों सहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मई में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा होने से छात्र और परिजन दोनों सहमत हैं। उनका कहना है कि जनवरी से वैक्सीन लगने की शुरुआत होने के बाद अप्रैल तक कई चरणों का वैक्सिनेशन हो चुका होगा। इससे कोविड भी थम जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं को भी रिवीजन करने का काफी मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा तिथि बढ़ना काफी राहत भरी बात है। मई में परीक्षा संभावित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को भी रिवीजन का मौका मिल जाएगा। - डॉ. संजीव मिश्रा, परिजन, शिवाजी नगर।
बेटा दसवीं में है। अभी परीक्षा होती तो हर समय चिंता सताती रहती। मगर अब मई में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा होंगी। तब तक कोविड पर भी काफी नियंत्रण हो जाएगा। - एकता अग्रवाल, परिजन, बीयू कैंपस।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। अब स्पष्ट हो गया है कि बोर्ड परीक्षाएं मई में होंगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ा हुआ कोर्स का रिवीजन करने का मौका मिलेगा। - हिमांशु दीक्षित, छात्र, शिवाजी नगर।
अभी वैक्सिनेशन शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में यदि अभी परीक्षा होती तो परिजन काफी चिंतित रहते। मगर अब मई में परीक्षा होने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। - अक्षत मजूमदर, छात्र, पीतांबरा एन्क्लेव।
बोर्ड परीक्षा मई में संभावित होने के कारण अब रिवीजन करने का भी अच्छा मौका है। इस समय का सभी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। मई तक कोरोना के मामले भी थमेंगे। - अंशु वैध, छात्र, बड़ागांव गेट बाहर।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा मई में होना काफी राहत भरा है। कोरोना की वैक्सीन भी जनवरी से लगने लगेगी। अप्रैल तक ज्यादातर को वैक्सीन लगने से कोविड भी थम जाएगा। - भीनि अग्रवाल, छात्रा, पंचवटी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें