फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदाऊ मंदिर 94 वें वर्ष दही मटकी फोड़ने का आयोजन हुआ, मयूर नृत्य ने मोहा सब का मन

Tue, 27 Aug 2019 06:45 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
दही हांडी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर बाजार में बलदाऊ मंदिर के सामने सोमवार को रासलीला आयोजन के बीच दही मटकी तोड़ी गई। वृंदावन के कलाकारों ने आयो रसिया मोर वन आयो रसिया ... पर मोहक मयूर नृत्य, राधा कृष्ण की महारास लीला की प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमडे़।

विज्ञापन


बलदाऊ मंदिर के समक्ष इस बार 94 वें वर्ष दही मटकी फोड़ने का आयोजन हुआ। इसमें जनपद की 13 टीमों सदर, कैंट बोर्ड, महाकालेश्वर मंदिर, ठकुरपुरा लहार, राम नगर, सिमराह, चिक मुहल्ला, तालपुरा, कुम्हरार, बबेड़ी आदि इलाकों से आए गोपालों के दलों ने कई चरणों में 11 हजार रुपये की मटकी तोड़ने का प्रयास किया। हर बार तीन से चार खंड के बाद गोपालों की टोली मटकी तक नहीं पहुंच सकी। बाद में मटकी तोड़ी गई।

इस दौरान वृंदावन के बांसुरी संस्था के कलाकारों में प्रीति शर्मा ने छाप तिलक छीनी मोसे नैना मिलाये के... पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गौरव शर्मा ने माखन चोरी की लीला, अवधेश शर्मा, अंजलि शर्मा ने राधा कृष्ण के स्वरूप में रासलीला और अन्य साथियों ने मयूर लीला का मंचन किया। कलाकारों ने डांडिया रास, ब्रज वंदना, ब्रज की फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश जैन, अजय कृष्ण ठाकुर, हृदेश शुक्ला, रतन चंद्र अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, अनिल मेंबर अािद मौजूद रहे। संचालन कैलाश अग्रवाल ने किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने बलदाऊ मंदिर में भगवान कृष्ण, बलराम जी की विधिवत पूजा की। वेद मंत्रों के बीच आरती की।
विज्ञापन


हजारों श्रद्धालुओं ने हजारिया महादेव के दर्शन किए  

सावन में हुए अनुष्ठानों के बाद पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारा हुआ। इसमें 50 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह श्रद्धालुओं ने रुद्रीपाठ किया। हजारिया महादेव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद रात आठ बजे महा आरती की गई। मंदिर में बिजली की झालरों से रंग बिरंगी सजावट की गई थी। इस अवसर पर पुजारी राजेेंद्र पंडा, प्रमिल पंडा, भोले वर्मा, मुकेश मिश्रा, सलिल तिवारी, हरगोविंद पंडा, पंकज गुप्ता, विनीत खटीक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें