फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से टापू में फंसे आठ लोग निकाले गए

विज्ञापन
ओरछा (झांसी) में टापू पर फंसे इन लोगों को बचाव टीम ने सुरक्षित निकाला। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
तीन दिनों से टापू में फंसे आठ लोग निकाले गए
विज्ञापन

ओरछा (झांसी)। तेज बारिश और माताटीला बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बेतवा और जामनी नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। सोमवार को भरसुड़ी टापू में तीन दिनों से फंसे आठ लोगों को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओरछा राफ्टिंग टीम व एनडीआरएफ टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला। इस पर सभी लोगों ने राहत की सांस ली। गांवों में भी बाढ़ के हालात होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुशनगर के कुछ लोग बेतवा नदी में तीन दिन पहले मछली मारने गए थे। वे नदी के भड़सुरी टापू में फंसे हैं। इस के बाद मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की राफ्टिंग टीम के मैनेजर संजय मल्होत्रा व तहसीलदार रोहित वर्मा के निर्देशन में टीम ने सोमवार सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुशनगर निवासी अतर सिंह कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, महेश मोहन, भगवानदास, गनेश रघुवर और अनिल कुशवाहा को सुरक्षित निकाला। टापू में फंसे लोगों ने बताया की वह तीन दिन तक भुनी मछली खाकर जीवित रहे। वहीं दो दिन से जामनी और बेतवा नदी के बीच अभ्यारण एरिया में फंसे पृथ्वीपुर निवासी अंकुर चतुर्वेदी, नितिन रावत, अंजनी रावत, अरविंद ठाकुर को ग्वालियर से आई एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बहार निकाला। बाढ़ के हालात को देखते हुए निवाड़ी कलेक्टर अक्षय सिंह ने लोगों को नदी के आसपास न जाने की दी हिदायत है। पिछले पाँच दिनों से प्रदेश सहित क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते बेतवा व जामनी उफान पर हैं। ओरछा-पृथ्वीपुर मार्ग पर स्थित दोनों नदियों के पुलों पर करीब चार फुट पानी बह रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें