फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मंडल के 333 मदरसों में भी होगी गणित और विज्ञान की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के सभी मदरसों में इसी सत्र से गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए शासन से आदेश मिल चुका है।
विज्ञापन

अब सभी मदरसों में भी गणित और विज्ञान की पढ़ाई होगी। मंडल के 13 हजार से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। मंडल में कुल 338 मदरसे हैं जिनमें पांच अनुदानित और 333 मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा मदरसों के बच्चों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। सीबीएसई द्वारा संचालित और अनुदानित पांच मदरसों में पहले से ही गणित और विज्ञान विषय पढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा संचालित 333 मान्यता प्राप्त मदरसों में इन विषयों की पढ़ाई नहीं हो रही थी। अब सरकार ने यहां भी इन विषयों की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन

किन जिलों के कितने विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा गणित और विज्ञान
जिला मदरसों की संख्या विद्यार्थियों की संख्या
झांसी - 298 11,920
जालौन- 34 1,360
ललितपुर - 01 40
-------- -------- ---------
मंडल का योग 333 13,320
मंडल के मान्यता प्राप्त मदरसों में गणित व विज्ञान विषय की पढ़ाई कराई जाएगी।
अमित प्रताप सिंह
उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें