फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला एक्सप्रेस का इंजन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई मंगला एक्सप्रेस का मंगलवार को इंजन फेल हो गया। टीआरडी कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया। इससे ट्रेन एक घंटा लेट हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12.07 बजे निजामुद्दीन से अर्नाकुलम जाने वाली 02618 मंगला एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर आकर खड़ी हुई। ट्रेन को 12.25 बजे आगे के लिए रवाना होना था, लेकिन इसी बीच इंजन में खराबी आ गई। सूचित कर एसी लोको शेड से टीआरडी कर्मचारियों को स्टेशन पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने जांच कर तकनीकी फाल्ट किया। उक्त खामी के कारण ट्रेन 1.05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वहीं, उक्त मामले के कारण दोपहर 1.05 बजे आने वाली 02888 निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें