फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टारगेट पूरा न होने के तनाव में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने दी जान, 5 पेज के नोट में बयां किया दर्द

Sun, 29 Sep 2024 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में टारगेट पूरा न होने के तनाव में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले मैनेजर ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
मैनेजकर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कंपनी का टारगेट पूरा न कर पाने के तनाव में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। पांच पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने अपना बयां भी दर्द किया। इसमें उन्होंने लिखा कि टारगेट पूरा न होने से कंपनी के अधिकारी गाली गलौज के साथ लगातार उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन


नौकरी से निकालने की भी धमकी दे रहे थे। परिजनों के मुताबिक इस वजह से वह काफी तनाव में थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी तरुण सक्सेना (34) पुत्र कृष्ण बिहारी सक्सेना बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर थे। तरुण के जिम्मे तालबेहट, मोंठ, बड़ागांव आदि इलाकों से ऋण वसूली का जिम्मा था लेकिन, अत्याधिक बारिश होने से किसानों की फसल तबाह हो गई। 
विज्ञापन


इस वजह से किसान ईएमआई जमा नहीं कर रहे थे लेकिन, कंपनी ने तरुण के टारगेट में कोई कमी नहीं की। टारगेट पूरा करने के लिए कंपनी के अधिकारी लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। पिछले दो माह से तरुण तालबेहट एवं मोंठ में रहने लगे।

तरुण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि टारगेट पूरा न होने पर कंपनी के अधिकारी गाली गलौज करते थे। नौकरी से हटाने का भी अल्टीमेटम दे दिया। परिजनों के मुताबिक इन सब वजहों से वह अत्याधिक तनाव में थे। शनिवार रात उन्होंने खाना भी नहीं खाया।

 

रविवार सुबह उठने के बाद परिवार के लोगों से बात की। इसके बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब पत्नी मेधा पहुंची तब वह फंदे से लटके दिखे। यह देखकर मेधा की चीख निकल गई। 

 
विज्ञापन

आस-पड़ोस के लोग आ गए। नवाबाद प्रभारी जितेंद्र सिंह भी पुलिस बल संग जा पहुंचे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों ने पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें