फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर तीन नौनिहालों का अन्न प्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने कहा कि गर्भावस्था के समय से ही महिलाओं का ध्यान रखा जाए, ताकि वे स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। विकास भवन सभागार में इसका लाइव टेलीकास्ट किया गया। बच्चों का अन्न प्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का आयोजन किया गया। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्न प्राशन किया। विधायक रवि शर्मा और जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि नए-नए प्रकार के व्यंजन बनाते हुए बच्चों को पोषण युक्त खाने के लिए प्रेरित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि जिले में 100 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें झांसी प्रदेश का पहला जिला बन गया हैै। 37 केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं तैयार हो गई हैं और 167 केंद्रों पर अभी और तैयार कराई जाएंगी। पोषण वाटिका में उत्पन्न होने वाली सब्जियां खाद और केमिकल से मुक्त रहें इसके प्रयास किए गए हैं। इस मौके पर वर्षा पत्नी अभिषेक कुशवाहा, प्रिया पत्नी रंजीत प्रजापति और ममता पत्नी रामदीन रायकवार की गोद भराई हुई। नायरा पुत्री महेश, कृतिका पुत्री अर्जुन, चिराग पुत्र हरीशंकर का अन्न प्राशन हुआ। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें