नझाई बाजार में सावन मास के मौके पर शिव लिंग निर्माण, पार्थिव पूजन करते श्रद्धालु। अमर उजाला
झांसी। नझाई बाजार में मंगलवार को सावन माह के अवसर पर भगवान शिव-पार्वती की आराधना और हवन-पूजन किया गया। भक्तों ने शिव-पार्वती का अद्तिीय शृंगार भी किया। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर गुुरुजन पवित्र महाराज के सानिध्य में भक्तों ने विधि-विधान से महामत्युंजय का जाप किया। इसके बाद सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक किया। पूजा में देवी पार्वती और भगवान भोलेनाथ की बड़ी-बड़ी मूर्ति सजाकर उनका सुंदर शृंगार किया गया।
पूजा में आचार्य अंबरीश, श्याम सोनकिया, पंडित भाष्कर जारौलिया, पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री, पंडित अनूप मिश्रा, पंडित कंचन व्यास, पंडित मोहित और पंडित अनिल पाठक ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। पूजा के यजमान संतोष अग्रवाल और रश्मी ने वैदिक रीति से पूजा पाठ कराया। इस मौके पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सर्व कल्याण और देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने की कामना कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में आसपास के कई भक्तजनों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन सजल और सागर ने किया।