फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल के दर्शन होंगे सुगम, ट्रेन का संचालन समय बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे बोर्ड ने अग्रिम आदेश तक वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस का संचालन अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अलग- अलग नंबरों से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अभी इस गाड़ी का एक फेरा चलाने का आदेश जारी हुआ था। इस ट्रेन के चलने से अब बुंदेलखंड के लोगों के लिए उज्जैन व वाराणसी जाकर शिवलिंग के दर्शन करना आसान होगा। यात्रियों को अंतिम तिथि तक आरक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन

इनमें वाराणसी से ट्रेन नंबर 82403 प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.15 बजे और 82401 प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज होकर आएगी। इसी प्रकार इंदौर से ट्रेन नंबर 82404 प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.15 बजे और 82402 प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुलतानपुर होकर आएगी। इस ट्रेन को प्रयागराज, सुलतानपुर, कानपुर, झांसी, बीना, सत हिरदाराम नगर व उज्जैन स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 1132 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें