फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी, साजिश और हत्या: राहुल-मनीषा ने आत्महत्या की या लड़की का हुआ मर्डर, एक तस्वीर ने बदल दी पूरी कहानी; Video

Fri, 06 Dec 2024 05:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊरानीपुर

सार

पिता ने बताया कि जब पुलिस वालों ने उन्हें लाश की फोटो दिखाई तो उसमें उसकी बेटी के पैर बेड पर थे तो ऐसे में बिना किसी के पैर लटके कैसे कोई फांसी लगा सकता है।
विज्ञापन
मनीषा और राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मऊरानीपुर में होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस घटना को पहले आत्महत्या बताई जा रही थी उसमें अब लड़की के पिता ने सवाल खड़े करते हुए हत्या बताया है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी मनीषा की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया ताकि सबको यह आत्महत्या का केस लगे। इस बात को और मजबूती तब मिली जब मृतक राहुल और मनीषा की फोटो सामने आई। 

विज्ञापन


Trending Videos

क्या है फोटो में?
पिता ने बताया कि जब पुलिस वालों ने उन्हें लाश की फोटो दिखाई तो उसमें उसकी बेटी के पैर बेड पर थे तो ऐसे में बिना किसी के पैर लटके कैसे कोई फांसी लगा सकता है। जबकि राहुल अहिरवार के पैर जमीन से ऊपर लटके हुए थे। लड़की और लड़के दोनों के पिता ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर जांच करने की मांग की है। 

कब क्या हुआ?
बुधवार की शाम एक होटल में अग्रसेन महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा मनीषा पुत्री रमेशचंद्र अहिरवार निवासी ग्राम कुआगांव स्यावनी एवं राहुल अहिरवार पुत्र लक्ष्मन प्रसाद निवासी कंगना खेड़ा टीकमगढ़ मप्र के शव पंखे से लटकते पाए थे। जिसकी पहचान मृतक मनीषा के चचेरे भाई मोहित ने होटल में जाकर की थी।

पिता पहुंचे थे तो मिली बेटी की मरने की खबर
मनीषा के पिता रमेशचंद्र अहिरवार ने बताया कि बुधवार को दिन में 12.30 बजे मनीषा अपनी मां रामदेवी से यह कहकर निकली थी कि अभी आते हैं, पिता गुरसराय गए थे। घर आने के बाद जब मनीषा रात सात बजे तक घर वापस नहीं आई, जिसे लेकर मऊरानीपुर थाने में सूचना देने के लिए गया। उसी दौरान होटल के कर्मचारी ने थाने में आकर पुलिस को एक युवक-युवती द्वारा होटल में फांसी लगाने की सूचना दी। जिसे लेकर पुलिस हमारे भतीजे मोहित को होटल ले गई एवं पहचान कराई। 

चल रही थी मनीषा की शादी की बात
पिता ने बताया कि लड़की की शादी की बात चल रही थी। उन्होंने प्रेम संबंध की जानकारी से इन्कार किया। वहीं, युवक के चाचा शोभाराम ने बताया दिन में 10 बजे युवक घर से निकला था। उन्होंने आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। इस बीच मानाा जा रहा है कि दोनों के घर वाले इनकी शादी को राजी नहीं थे इस वजह से दोनों ने दुनिया को अलविदा कहने का फैसला किया और फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी ये आत्महत्या है या हत्या इस पुष्टि पुलिस की ओर से होना बाकी है। 
विज्ञापन

2.17 बजे हुई थी राहुल से आखिरी बार बात
मृतक राहुल अहिरवार के पिता लक्ष्मन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को लगभग 12 बजे निकला था। लगभग 2.17 बजे हमारी बड़ी बेटी ने फोन लगाया तो राहुल ने बताया मैं टीकमगढ़ में हूं। उसके बाद फोन बंद आ रहा था। रात्रि लगभग 8.20 बजे कुआगांव स्यावनी के हमारे रिश्तेदार ने फोन से सूचना दी कि मऊरानीपुर में एक होटल में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मैं घर से रात्रि में मऊरानीपुर आया। इस दौरान पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचा दिया था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर होटल पहुंचा। जहां कमरे में कंबल के किनारी को निकालकर रस्सी के रूप में उपयोग कर दोनों फांसी से लटके पाए। लड़का-लड़की ने होटल में लगभग 2.30 बजे प्रवेश किया। पीएम रिपोर्ट एवं सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें