फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भगवान राम ने वन में जाकर किया राक्षसों का वध

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बांध कॉलोनी नहर के पास स्थित सर्वेश्वरधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा में महंत कृष्णगिरि महाराज ने कहा कि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण ने वन में जाकर राक्षसों का वध किया। उन्होंने ताड़का वध व धनुष भंग की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास मंदिर के महंत कृष्णगिरि महाराज ने कहा कि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से उनके दो पुत्र राम और लक्ष्मण को आश्रम ले जाने के लिए मांगा तो राम व लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ चल दिए। दोनों भाइयों ने वन में कई राक्षसों को मारने के बाद आश्रम में पहुंचे और ताड़का का वध किया। जंगल में एक शिला मिली, जिसका रहस्य ऋषि ने बतलाया। इसके बाद भगवान राम ने शिला पर पैर रखा तो अहिल्या का उद्धार हो गया। कथा व्यास ने कहा कि राम व लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ महाराज जनक का आमंत्रण मिलने पर जनकपुर पहुंचे, जहां संकल्प पूर्ण करते हुए राम ने धनुष भंग किया। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश बाबा, सुरेंद्र नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि राठौर, गिरजा शंकर दुबे, प्रदीप गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण साहू, अशोक नामदेव, जगदीश गोस्वामी, कौशल किशोर गोस्वामी, पुनीत नगाइच, प्रियंका राजपूत, चेष्टा श्रीवास्तव, अनीता गोस्वामी, मंजू तिवारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें