फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर और महोबा स्टेशन अब जंक्शन

Fri, 26 Jan 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने ललितपुर और महोबा स्टेशन को अब जंक्शन बना दिया है। इन स्टेशनों को अब ललितपुर जंक्शन और महोबा जंक्शन स्टेशन नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड से आए आदेश को संबंधित स्टेशन मास्टरों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

वह स्टेशन जहां से मुख्य ट्रैक के अलावा ब्रांच लाइन भी निकलती हैं, उन स्टेशनों को जंक्शन का दर्जा मिल जाता है। यानी, वह स्टेशन जहां ट्रेन बदलने की सुविधा हो। ललितपुर स्टेशन से टीकमगढ़ और महोबा से खजुराहो के लिए ब्रांच लाइन का निर्माण हो चुका है और इन लाइनों पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इसलिए इन दोनों स्टेशनों को रेलवे बोर्ड ने जंक्शन का दर्जा प्रदान कर दिया है। इन स्टेशनों से जारी होने वाले टिकटों पर भी ललितपुर जंक्शन लिखा मिलेगा। मालूम हो कि, ललितपुर स्टेशन से प्रतिदिन औसत दस हजार और महोबा स्टेशन से आठ हजार यात्री सफर करते हैं।
प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी नीरज भटनागर ने बताया कि रेलवे बोर्ड से आदेश को संबंधित स्टेशन मास्टरों तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही इन स्टेशनों पर जंक्शन लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें