फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिले लकवे के आठ इंजेक्शन

विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : ???????
विज्ञापन
झांसी। एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में लकवे के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगातार लकवे के इंजेक्शन की मांग की जा रही थी। इस संबंध में डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि सप्ताह भर से इंजेक्शन खत्म हो गए थे। आगरा जिला अस्पताल से इंजेक्शन मंगाए गए थे जो आ गए हैं।
विज्ञापन

किसी भी व्यक्ति को लकवा लगने की स्थिति में लकवे के इंजेक्शन को चार घंटे में लगना आवश्यक होता है। बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत चालीस हजार से अधिक है। लगभग सप्ताह भर पहले अस्पताल में इंजेक्शन खत्म हो गए थे। जिसको लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्राचार व दूरभाष द्वारा इंजेक्शनों की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन को जानकारी हुई की आगरा जिला अस्पताल में कुछ इंजेक्शन रखे हुए हैं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने आगरा जिला अस्पताल से संपर्क कर आठ इंजेक्शनों को मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें