झांसी। ललितपुर जिले के बिजरौठा इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। ललितपुर निवासी वर्षा (18) की एक साल पहले बिजरौठा में रहने वाले राजेंद्र के साथ शादी हुई थी। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते वर्षा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि एक साल पहले शादी हुई थी। दहेज की मंाग को लेकर ससुरालीजन उसकी बहन को परेशान करते थे। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके न देने पर जहर खिलाकर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।