बड़ागांव। ब्लॉक बड़ागांव के दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुनारा झांसी में शनिवार को खंड स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव प्रतिनिधि बृजेंद्र सिंह राजपूत ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह जादौन एवं पीआरडी प्रमोद श्रीवास मडोरा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और बालीवाल प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में कोछाभांवर की टीम विजयी रही। जबकि वॉलीबाल में सैनिक स्कूल बचावली मड़ोरा की टीम को जीत मिली। इस मौके पर अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। बबीना विधायक ने खेलो इंडिया के माध्यम से जल्द नए ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य अवध किशोर वर्मा, प्रधान दुनारा शिरोमन सिंह राजपूत, मनोज झारखड़िया, भाजपा बड़ागांव मंडल अध्यक्ष महीपत यादव मौजूद रहे।