फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद, राशिद अल्वी का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का पुतला फूंका। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राशिद ने भारतीय लोगों की भावनाओं को भड़काने, देश में विद्वेष फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गलत बयानबाजी की है। खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएस से करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। पुरुकेष अमरया, रवि खटीक, मनोज कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, कार्तिकेय पचौरी, गोलू जाटव, सोनू वाल्मीकि, हरीश कुशवाहा, गौरव आनंद, मोनू, अर्पित शर्मा, अतुल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें