फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य स्पष्ट रखें और हार कभी न मानें : लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जीवन में कभी हार मत मानो। कठिनाई के समय ''''डोंट गिव अप, डोंट क्विट'''' मंत्र अपनाओ। कारगिल युद्ध में भारतीय रक्षा बलों के जवानों के जज्बा, जुनून और देशभक्ति पर गर्व होता है। ये बातें ‘द कारगिल गर्ल’ यानी लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने कही। वह बीयू के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विजय दिवस पर डिफेंस आवर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संघर्ष व सफलता की कहानी युवाओं से साझा की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मिले सबक और अनुशासन ने उन्हें विपरीत परिस्थितियों में दबाव और समय प्रबंधन जैसे जीवनभर काम आने वाले गुण सिखाए। कहा, जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। फोकस के साथ कठिनाइयों को पार कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। यदि आप सेना में जाना चाहते हैं, तो आज से ही सपने को साकार करने का रोडमैप बनाएं और पूरे समर्पण से मेहनत करें।
विज्ञापन




कर्नल प्रशांत कक्कर ने युवाओं को जीवन में लचीली और दृढ़ मानसिकता विकसित करने पर जोर दिया। असफलताएं आना स्वाभाविक है, लेकिन महत्वपूर्ण है कि कैसे लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि युवाओं को सीखने की जरूरत है कि कैसे तत्काल चुनौतियों का सामना किया जाए। कैसे निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा जाए।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रोत्साहित करना आवश्यक है। एनईपी का मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। छात्रों को सत्यनिष्ठा, समय प्रबंधन, अनुशासन, सतर्कता के लिए प्रेरित किया।



प्रो. सुनील कुमार कबिया ने कहा फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना का संघर्ष और सफलता हमें सिखाता है कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो.अर्चना वर्मा, डॉ. नूपुर गौतम, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमरजोत, हेमंत चंद्रा, ह्रितिका यादव, जितेंद्र कुमार, अनिकेत, अंकित आदि मौजूद रहे।



0- हर माह होगा डिफेंस आवर



कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया छात्र-छात्राओं में देश भक्ति और राष्ट्र हित का भावना पैदा करने के लिए हर माह डिफेंस आवर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सेना से जुड़े अधिकारी अपने-अपने जीवन संघर्षों और सेना के शौर्य के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें