संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसिलिंग का 20 दिसंबर को आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वसीम मुहम्मद ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।