बबीना। बबीना करुबे से सटी हुई बबीना रूरल ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधान दीन दयाल ने गांव के विकास का एक मॉडल तैयार किया है।
जिसमें उन्होंने हर वर्ग एवं हर आयु के लोगों का विशेष ध्यान रखा है।
ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम टपरियन एवं शास्त्री नगर गौंची को जाने वाला मार्ग बदहाल अवस्था में है। इन मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें बरसात के समय पानी भर जाता है ऐसे में इन मार्गों से निकलने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों को सही कराना की प्राथमिकता होगी। प्रधान ने गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू करा दिया है। जिन घरों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है उनके लिए टैंकरों से पानी भी उपलब्ध कराया है।
प्रधान ने बताया कि कोरोना से ग्राम पंचायत के लोग काफी प्रभावित हुए हैं जिसका प्रमुख कारण जानकारी का अभाव रहा है। इस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करना व गांव में साफ सफाई का कार्य भी प्राथमिकता है।
प्राथमिकता
गांव में बालिकाओं के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरीबों के लिए आवास, घर घर पेयजल, रसोई गैस सहित सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना।
प्रधान का परिचय- दीनदयाल अहिरवार
उम्र 42 वर्ष
- ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में 10 वर्ष का अनुभव।
- पिछली पंचायत कार्यकाल में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य का अनुभव।
गांव की जनसंख्या 14000
गांव के वोटर - 8500
गांव की प्रमुख समस्याएं
बदहाल मार्ग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, गंदगी एवं जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ न पहुंचना।