फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला: द्वापर निहारते हैं त्रेता के श्रीराम की लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भगवान मुरली मनोहर के मंदिर के सामने बड़ा बाजार की आकर्षक रामलीला का आयोजन किया जाता है, जिसका इस वर्ष 57 वां वर्ष पूर्ण हो जाएगा। इस बार भी अयोध्या के कलाकार अपने अभिनय से मंचन में रंग भरेंगे। इनका साथ वरिष्ठ स्थानीय कमेटी के कलाकार भी देंगे।
विज्ञापन

टेलीविजन, इंटरनेट के दौर में भी बड़ा बाजार की रामलीला शहर के राम लीला प्रेमियों में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए हैं। मंचन और मंच सज्जा में हर साल नया प्रयोग किया जाता है। इस साल भी यह देखने को मिलेगा। मंचन पांच अक्टूबर से शुुरू होगा। कमेटी के अनुसार रामलीला की शुरुआत गणेश मढ़िया वासुदेव मोहल्ला से हुई थी। लेकिन एक - दो वर्ष बाद ही मंदिर के सामने बने मंच पर आयोजित होने लगीं। तभी से लगातार यहां मंचन होता आ रहा है। कमेटी के अनुसार मंचन में हर साल नगर निगम आर्थिक सहयोग करता है। यह सहयोग वर्ष 2007 से मिलना शुरू हुआ था। बड़ा बाजार की रामलीला में सभी समाजों का सहयोग प्राप्त होता है।
इस बार होगी राम कथा पर क्विज प्रतियोगिता, दर्शकों को मिलेगा पुरस्कार
बड़ा बाजार की रामलीला में इस साल रामायण क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन मंचन के दौरान रामकथा से संबंधित प्रश्न दर्शकों से पूछे जाएंगे। विजेता दर्शकों को कमेटी की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कमेटी के मुख्य संयोजक भरत राय के अनुसार इससे बच्चों और युवाओं में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गहन जानकारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

राम लीला मंचन की तैयारियां गति पकड़ चुकी हैं। हर साल की तरह मंचन इस बार भी काफी आकर्षक रहेगा। - अरुण द्विवेदी, महामंत्री श्री बाल युवक राम लीला कमेटी बड़ा बाजार
अयोध्या के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। उनके साथ ही कमेटी के कुछ वरिष्ठ कलाकार भी अपनी भूमिका निभाएंगे। - भरत राय, मुख्य संयोजक श्री बाल युवक रामलीला कमेटी बड़ा बाजार
बड़ा बाजार रामलीला के कई कलाकार टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। बच्चों को जल्द ही रामलीला की ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी।- हरि प्रकाश शर्मा, मंच निर्देशक
कोरोना से बचाव के लिए संपूर्ण प्रबंध किए जा रहे हैं। हर साल की तरह दर्शकों को बैठने की भी बेहतर व्यवस्था होगी। - राजेंद्र हयारण, आय व्यय निरीक्षक
रामलीला मंचन के लिए नगर निगम की ओर से सहायता प्राप्त होती है। इसके अलावा अन्य सभी वर्गों से भी पूरा सहयोग मिलता है। - संजय दोसाज प्रबंधक और वरिष्ठ कलाकार
बड़ा बाजार की रामलीला को महानगर की सबसे पुरानी रामलीला में माना जाता है। कई दिग्गज कलाकार मंचन में अपनी भूमिकाएं निभाते हैं। - मनोज सेन, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें