फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की शैली सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 30 Jun 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भुवनेश्वर में आयोजित 65 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को झांसी की उड़न परी शैली सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर एशियन गेम्स में सफलता प्राप्त की है। शैली सिंह अंजू बॉबी जार्ज एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में 6.67 मीटर की लंबी छलांग लगाई। यह रिकार्ड उनके इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। अब वह 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

शैली सिंह से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह प्रदर्शन को सुधारने के लिए लगातार फोकस कर रही हैं। पिछली बार जब उन्हें एशियन गेम्स खेलने का मौका मिला था। उस समय पहले से ही चोटिल थीं और गेम्स के दौरान कंधा भी चोटिल हो गया था। इसके कारण प्रदर्शन पर फोकस नहीं कर सकी थीं। प्रदर्शन खराब की वजह से लोगों ने आलोचना की थी लेकिन मैंने उनसे सीखा और इस बार मानसिक रूप से मजबूत हुई हूं।
उन्होंने बताया कि हारने से ही जीत की भूख बढ़ती है। उस एशियन गेम्स के बाद से वह लगाता कठिन परिश्रम कर रहीं है और उनके खेल में भी सुधार हुआ है। लंबी कूद के रनअप पर भी मैं फोकस कर रहीं हूं। आखिरी में कहा कि तुम जितना कर सकते हो वह तुम ही जानते हो। इस बार मेरा प्रयास अपना बेहतर देने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान ने बताया कि यह एशियन गेम्स में शैली का प्रदर्शन उनके लिए ओलंपिक के रास्ते खोल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें