फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उद्यमी बनने के लिए आगे आ रहीं झांसी की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। उद्यमी बनने के लिए झांसी की महिलाएं आगे आ रहीं हैं। इसका अंदाजा मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के तहत उद्योग विभाग को प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। उद्यम शुरू करने के लिए ऋण मांगने वालों में 60 प्रतिशत महिलाएं हैं।



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए पांच लाख के ऋण का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जनवरी माह से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक जनपद के 943 लोग आवेदन कर चुके हैं। खास बात यह है कि प्राप्त आवेदनों में से साढ़े पांच सौ से अधिक महिलाओं के हैं। ज्यादातर महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग शॉप, बुटीक आदि शुरू करने के लिए ऋण मांगा है। आवेदन करने वाली यह सभी महिलाएं कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल किए हुए हैं।
विज्ञापन


0000



बगैर ब्याज के दिया जा रहा है ऋण

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत बगैर गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण देने का प्रावधान है। ऋण पर चार सालों तक ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही लिए गए ऋण पर दस प्रतिशत की सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है। आवेदक का न्यूनतम कक्षा आठ पास होना जारी है। साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी अनिवार्य है।



0000

बैंकों में अटक रहा स्वरोजगार का सपना



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत झांसी जनपद में 2000 लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक 943 आवेदन आ चुके हैं, लेकिन बैंकों की ओर से महज 139 आवेदन ही स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


0000

युवाओं को योजना के तहत आवेदन करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। आवेदन करने में उनकी मदद भी की जा रही है। अब प्राप्त हुए आवेदनों में लगभग साठ फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें